न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किसान मेला में लोकनृत्य और हिंदी रैप ने बांधा समां,कलाकारों को किया सम्मानित

शास्त्रीय नृत्य, कृषि लोकगीत और रैप के जरिए जैविक खेती व नशामुक्ति का दिया संदेश

कटिहार – संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला – सह – कृषि प्रदर्शनी 2026 के दौरान शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत अम्रापाली प्रशिक्षण केंद्र के छात्र – छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत,लोकनृत्य और हिंदी रैप की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में सानवी कुमारी ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं स्नेहा एवं प्रपु ने लोकगीत और सामूहिक लोकनृत्य के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति की झलक पेश की।

राणा कुमार, अर्जुन कुमार, नीनू शर्मा एवं निशु कुमारी ने भी स्टॉल गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हर्ष कुमार मुसापुर, कोढ़ा का हिंदी रैप रहा। उन्होंने आधुनिक संगीत शैली के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक खाद और अन्य कृषि इनपुट का संतुलित उपयोग करने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी,वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन,जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता तथा आत्मा के उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी और किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन कृषि और ग्रामीण जीवन से जुड़े कार्यक्रमों को रोचक बनाने के साथ युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से किसान मेला में कृषि,लोककला और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Share this news

Leave a Comment