मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के बलवा टोला में एक दिवसीय अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जलसा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि बलवा टोला में ईदगाह की जमीन की बढ़ोतरी के लिए एक दिवसीय एक रोजा अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा का आयोजन किया गया। इस जलसा में अब्दुल गफ्फार सल्फी, बदरूदोजा ने तकरीर पेश किया।
उन्होंने जलसा में आए महिला पुरुषों को कहा कि सभी कोई समाज में मिलजुल कर रहे,शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दें क्योंकि शिक्षा के बगैर सारा समाज अधूरा हैं। इसलिए सभी लोग अपने बच्चों के परवरिश अच्छी से करें एवं अच्छी से अच्छी शिक्षा दें। स्थानीय वार्ड संख्या 07 के वार्ड सदस्य नईम अख्तर ने बताया कि बलवा टोला में एक रोजा अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा का आयोजन किया गया।
जलसा कराने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों के बच्चे को शिक्षा का अलख जगाना हैं,साथ ही साथ बलवा टोला में ईदगाह की जमीन की बढ़ोतरी करना हैं। इसी को लेकर एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया। इस जलसा से जो आमद होगा उनसे ईदगाह की जमीन की खरीददारी की जाएगी। वहीं पंचायत के मुखिया अनवर आलम ने कहा कि इस तरह के जलसा कराने से लोगों में एक दूसरे के प्रति जो नफरत हैं उनको प्यार में बदला जाता हैं,साथ ही साथ अपने-अपने गांव में मदरसा, मस्जिद एवं ईदगाह की जमीन की खरीद के लिए जलसा का आयोजन कराया जाता हैं।
इससे पूर्व भेड़मारा,रतनपुर में भी जलसा कराया गया। इस अवसर पर भेड़मारा पंचायत के मुखिया अनवर आलम, सरपंच मो. महबूब आलम उर्फ मुन्ना,जलसा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल मजीद,कमेटी सदस्य मो. सलीम अख्तर,मो. समीर,हबीबुर रहमान,नजमुल हक, जहांगीर आलम,वार्ड संख्या 07 के वार्ड सदस्य नईम अख्तर,मजहरूल हक,नसीम अख्तर एवं युवा क्लब बलवा के सभी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।