न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

बारसोई /कटिहार – बारसोई पुलिस गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात दो युवकों को चोरी की बाईक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शुक्रवार को बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुरुवार की रात यह गुप्त सुचना मिली थी कि दो युवकों के पास चोरी की एक बाईक मौजूद है।

सुचना पर अमल करते हुए बताई गई निशानदेही के आधार पर पहुंच कर युवकों से पूछताछ की गईं। दोनों युवकों से जब गाड़ी की कागजात के बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगे व बहाने बनाने लगे। बाईक के कागजात उपलब्ध नहीं कराने की सूरत में उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के क्रम में दोनों ने यह कबूल किया है कि बाईक चुराई हुईं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत निवासी रजिउद्दीन अंसारी के पुत्र साहिल अंसारी की बाईक गुरुवार 19 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे उसके घर के सामने से चोरी हो गई थीं।

मामले में पीड़ित साहिल अंसारी ने गुरुवार को बारसोई थाने में एक आवेदन देकर बाईक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। इस मामले में त्वरित करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। चुराई गई बाईक की बरामदगी भी कर ली गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि धरे गए युवकों में एक की पहचान शिवा कुमार दास के रूप में हुईं है वह नगर पंचायत बारसोई स्थित भाग बारसोई निवासी आनंद दास का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं गिरफ्त में लिए गए दूसरे युवक की पहचान बप्पी पासवान के रूप में हुई है वह भी नगर पंचायत बारसोई स्थित रघुनाथपुर निवासी छोटेलाल पासवान का पुत्र बताया जा रहा है। दोनों ही युवकों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Share this news

Leave a Comment