न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सुशासन दिवस पर नीतीश संवाद को लेकर की गई बैठक

मनसाही :- प्रखंड के चितौड़िया, साहेबनगर, मोहनपुर एवं भेड़मारा पंचायत में सुशासन दिवस नीतीश संवाद को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने की। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली थी ।

लगातार 20 साल से ऊपर मुख्यमंत्री रहे,इसी के उपलक्ष्य में 24 नवंबर 2026 को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इसी को लेकर चित्तौरिया,साहेबनगर,मोहनपुर एवं भेड़मारा पंचायत में सुशासन दिवस नीतीश संवाद को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अमर साह,रवि साह,सुधीर प्रभाकर, संजय मंडल,संजय पासवान, अशोक मंडल,उत्तम शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment