न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वीबी-रामजी के कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलास्तरीय टीम ने की जांच

बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिशिया पंचायत में वीबी-रामजी के तहत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण मो. सुल्तान, मो. कलाम, मो. जाबिर सहित अन्य लोगों ने कार्यों की गुणवत्ता और अनियमितता की आशंका जताते हुए सहयोग पोर्टल के माध्यम से तथा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संयुक्त जांच टीम गठित की। इसी के आलोक में जिलास्तरीय टीम ने पंचायत में पहुंचकर विभिन्न कार्यों की जांच की। जांच टीम में सहायक परियोजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं नेहा कुमारी, बरारी के कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार और कनीय अभियंता सुधीर मंडल शामिल थे। अधिकारियों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर वीबी-रामजी के तहत बनाए गए चार कलवर्ट की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की।

निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री और उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया।साथ ही बने हुए कलवर्ट के दोनों तरफ एप्रोच पथ का कार्य जल्द करवाने का निर्देश दिया।इसके बाद टीम ने मनरेगा कार्यालय पहुंचकर संबंधित कार्यों के अभिलेखों की भी जांच की। जांच के दौरान पंचायत रोजगार सेवक राजकुमार साह सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बरारी के कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के आवेदन के आलोक में जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने स्थल पर पहुंचकर जांच की है। जांच के दौरान संबंधित कार्यों और अभिलेखों का अवलोकन किया गया। मौके पर अधिकारियों की ओर से कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। जांच टीम अपनी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाही की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment