न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पंचायत विकास दिवस पर कुमारीपुर में शिविर आयोजित

ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

मनिहारी/कटिहार – रविवार को पंचायत सरकार भवन कुमारीपुर में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों के तहत चयनित थीम-5 की जानकारी दी गई। शिविर में ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने और विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान सीमांचल में मखाना की उपलब्धता का भी उल्लेख किया गया। शिविर में सौर ऊर्जा, सब्सिडी, स्वास्थ्य लाभ सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीणों की भागीदारी से पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।


इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी योगेंद्र कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, बीडीओ सनत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता,राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान,बीस सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मुखिया पद्मावती देवी, जिला परिषद सदस्य सुमति देवी, सुभाष मंडल, मुन्ना सिंह, गोला सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment