डंडखोरा/कटिहार-कटिहार बारसोई भाया सोनैली रेलखंड पर गोरफर और सोनैली स्टेशन के बीच सोंती गुमटी के पास रविवार के लगभग 02 बजे दिन में ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार युवक पानी से मखाना निकालने गया था।आशंका जताई जा रही है कि इसी क्रम में रेल पटरी पार करने के दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया है।
हालांकि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं नहीं मिला है।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पहचान कर परिजनों को दी गई। वहीं स्थानीय थाना को भी सूचना दी गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले रोते-बिलखते परिजन पहुंचकर शव को अपने घर लेकर चले गये। मृतक की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत रहिका गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र टुनटुन राय (32) के रूप में हुई है। घटना को लेकर कयास हीं लगाया जा रहा है।लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।