न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शिक्षित युवा अपने हक के लिए जनप्रतिनिधियों से करें सवाल

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. संजीव पोद्दार ने गिनाईं 11 प्राथमिकताएं

शिक्षकों से लेकर स्कीम वर्करों तक के मुद्दे उठाए

बरारी /कटिहार – शिक्षित युवा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और जनप्रतिनिधियों से उनके कामकाज का हिसाब मांगें। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों को समझना और व्यवस्था से जवाब मांगना भी है। यह बातें कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. संजीव पोद्दार ने पश्चिमी बारीनगर पंचायत के सोफिचक में आयोजित विचार गोष्ठी सह शिक्षित युवा सम्मेलन में कहीं।

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया बालकृष्ण पटेल, पिक्कू पोद्दार, डॉ. रूपेश यादव,गोपाल कुमार रजक, राजेंद्र साह, मो. हाकिम, मो. आसिफ और तौकिर जमाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।डॉ. पोद्दार ने कहा कि लोकतंत्र में शिक्षित नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए क्या कर रहे हैं। युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Share this news

Leave a Comment