न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार में चाय की खेती को पहचान दिलाने वाले राज करण दप्तरी को मिला ‘किसान ऑफ इंडिया सम्मान 2026’

एग्री स्टार्टअप श्रेणी में कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए हुए सम्मानित, हजारों एकड़ में चाय की खेती से किसानों को लाभ और स्थानीय स्तर पर रोजगार के खुले रास्ते

डेस्क:कृषि क्षेत्र में नवाचार और बिहार में चाय की खेती को नई पहचान दिलाने वाले राज करण दप्तरी को प्रतिष्ठित ‘किसान ऑफ इंडिया सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है।दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी ।श्री दफ्तरी को यह सम्मान एग्री स्टार्टअप श्रेणी में भारतीय कृषि की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।

मालूम हो कि राज करण दप्तरी ने बिहार में चाय की खेती की शुरुआत कर कृषि के क्षेत्र में एक नई पहल की थी। उनके प्रयासों से जिले में चाय की खेती को बढ़ावा मिला और आज हजारों एकड़ भूमि पर चाय की खेती की जा रही है। इससे बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। चाय की खेती ने किसानों के लिए आय का एक नया विकल्प तैयार किया है। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से मजदूरों के दूसरे राज्यों में पलायन पर भी अंकुश लगाने में मदद मिली है।

सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ आएएस परोदा ने राज करण दप्तरी के समर्पण, मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए कहा  कि उनके प्रयास भारतीय कृषि को नई दिशा देने के साथ किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। उनके कार्य आत्मनिर्भर और टिकाऊ कृषि व्यवस्था के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

यह सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. आरएस परोदा के हस्ताक्षर से प्रदान किया गया है। डॉ. परोदा ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (TAAS) के अध्यक्ष तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं।

राज करण दप्तरी को मिले इस सम्मान को बिहार में कृषि नवाचार और चाय की खेती को नई पहचान दिलाने के उनके प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना के रूप में देखा जा रहा है।इस अवसर पर डॉ. आरएस परोदा, प्रियंबदा जयकुमार,उमाशंकर पांडेय,डॉ. रेनू स्वरूप,डॉ. आरबी सिंह आदि मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment