न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत मालटोली गांव में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

संवाददाता:मुरलीधर झा

दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती मालटोली गांव में शनिवार को वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी निखिलेश कुमार पाठक ने उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस अवसर पर दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसके खिलाफ सामूहिक जागरूकता और जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने गांव को नशे की बुराई से मुक्त रखने का संकल्प लेने की अपील की।

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित यह पहल सीमावर्ती गांवों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कौरव कुमार, वार्ड सदस्य राजनारायण गणेश, विकास मित्र सत्यनारायण राय, जालंधर सिंह,रंजनी सिंह बासु गणेश सहित स्थानीय ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment