न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तमा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसडीओ व डीएसपी

फलका /कटिहार – प्रखंड के सालेहपुर महेशपुर गांव में आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तमा का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक समागम में कटिहार सहित आसपास के करीब सात जिलों से भारी संख्या में जमातों और जायरीनों के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीओ डॉ.सूरज कुमार, डीएसपी-टू सुनील कुमार शर्मा,बीडीओ सन्नी सौरभ और थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने स्थल निरीक्षण किया।अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने इज्तमा के अमीर खुर्शीद से कार्यक्रम की अवधि, संभावित भीड़ और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

अमीर खुर्शीद ने बताया कि मुख्य आयोजन स्थल पर 600 गुणा 800 फीट का एक पंडाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें लगभग 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।आयोजन समिति के अनुसार इज्तमा स्थल पर पंडाल निर्माण,बांस की घेराबंदी,अस्थायी मस्जिद का निर्माण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और शौचालय जैसी अनिवार्य बुनियादी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है ताकि तीन दिनों तक चलने वाले इस बड़े समागम में आने वाले जायरीनों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share this news

Leave a Comment