न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अवैध हथियार के साथ दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

डहरा बांध पुल के पास वारदात की योजना बनाने की मिली थी सूचना, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा

बरारी /कटिहार – सेमापुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार के अनुसार, 27 नवंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि डहरा बांध पुल के पास दो व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों के विधि-विरुद्ध बालक होने की जानकारी मिली।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया। वहीं उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने दोनों को निरुद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Comment