न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रक्तदान व कंबल वितरण शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त संग्रह और 400 जरूरतमंदों को मिली राहत

मानव सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया महाबीर प्रसाद रुंगटा का जन्मदिन, शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास

रुंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट  फारबिसगंज की ओर से संस्थान के चेयरमैन महाबीर प्रसाद रुंगटा के जन्मदिन पर गुरुवार को रक्तदान एवं कंबल वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद तथा ठंड से बचाव के लिए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

सदर अस्पताल अररिया एवं मोहिनी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी एवं विद्युत विभाग की अनुमंडल पदाधिकारी कोमल कुमारी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. मोइज, जिला खनन पदाधिकारी हरेश कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार एवं संजीव कुमार, खनन निरीक्षक कहकशां प्रकाश तथा एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक रोहित कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान शिविर में सक्रिय सहयोग किया।

शिविर में प्रियंका, तृप्ति, खुशी, जयकरण, आनंद शर्मा, वाहिद एवं अनुराग सहित संस्थान के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्थान के संजय कुमार मेहता, चंदन दास, प्रभात कर्ण एवं सिविल इंजीनियर नितेश कुमार ने भी रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

400 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

कार्यक्रम के दूसरे चरण में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच 400 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में फारबिसगंज नगर परिषद की सभापति वीणा देवी ने सहभागिता निभाई। उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर ठंड से बचाव के लिए संस्थान की पहल की सराहना की।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विजय केडिया, सुशील गुप्ता, राम सिंहासन सिंह, कृपा शंकर दुबे, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, महेश केडिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिक्षा के साथ मानव सेवा भी जरूरी

चेयरमैन महाबीर प्रसाद रुंगटा ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना और रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भाव विकसित करना भी है। रक्तदान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए मानव सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. राशिद हुसैन, उपनिदेशक शशि भूषण कुमार, सहायक प्राध्यापक मोना झा, स्नेहलता चौरसिया, लाइब्रेरियन इंदु कुमारी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन अंजली कुमारी सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वहीं, कंबल वितरण जरूरतमंदों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता और सहयोग का प्रतीक है।

चेयरमैन के जन्मदिन को सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में मनाने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। संस्थान प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग देने वाले अस्पतालों, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news

Leave a Comment