न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 83/26 में थी तलाश

संवाददाता/किशनगंज

पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम रज्जा (26 वर्ष), पिता जैदुल रहमान, निवासी दियाली, वार्ड संख्या-09, थाना ठाकुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 83/26 के तहत की गई है।आरोपी के विरुद्ध 2 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 69, 115(2), 126(2), 352, 351(2), 351(3), 3(5) के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 तथा आईटी एक्ट की धारा 67(A)/67(B) लगाई गई है।मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी जिसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया।

जिला पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों को लेकर पुलिस गंभीर है और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Comment