न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जयमाला शिक्षा निकेतन में माँ दुर्गा पूजनोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

निदेशक बच्चों की आरती उतारकर तिलक लगाया
बच्चों ने रामायण के प्रसंगों का वर्णन किया

कटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार में माँ शक्ति की आराधना एवं दुर्गा पूजनोत्सव के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का आकर्षक प्रदर्शन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न एवं वीर बजरंगबली की भूमिका निभाकर रामायण के प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजे बच्चों की आरती एवं तिलक समारोह रहा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सुमन ने माँ दुर्गा के स्वरूप में सजे बच्चों की विधिवत आरती उतारी तथा उनके माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सुमन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने का भी अवसर है।

उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने अंदर की बुराइयों, जैसे झूठ, अहंकार, ईर्ष्या और गलत आदतों को त्यागने का संकल्प लें तथा सत्य, प्रेम, अनुशासन और सद्भावना को अपने जीवन में अपनाएँ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अमित कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, अनुरंजन कुमार, त्रिलोकी मंडल, कुमार योगेश झा, लोकनाथ लोकप्रिय, गोपाल कुमार झा, सौरभ कुमार, सिम्मी मेन, सीमा कयासकर, स्वाति, कोयल, रिया चक्रवर्ती, जयंत महलाकार, सुब्रत चक्रवर्ती, बालकृष्ण वर्मा, नवरत्न झा, नीहा, मनीषा, कमरूल हक, नूर आलम, अबराज, सत्यम कुमार झा, सुहन सिंह, गोपाल कुमार सिंह एवं पिंटू गामी सहित विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment