कटिहार – जिले में अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में आई भीषण बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से अनुदान राशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। इस क्रम में कटिहार जिले के 2,892 किसानों के बैंक खातों में कुल ₹1,34,33,614.62 एक करोड़ चौंतीस लाख तैंतीस हजार छह सौ चौदह रुपये एवं बासठ पैसे की अनुदान राशि अंतरित की गई।
इस सहायता से बाढ़ के कारण फसल क्षति झेलने वाले किसानों को कृषि कार्यों को पुनः गति देने तथा आगामी फसल की तैयारी में आर्थिक संबल मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन फिरोज अख्तर, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा अभिषेक रंजनसहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो शामिल रहे ।