मनिहारी/कटिहार – जिला जनता दल यूनाइटेड (यू) कटिहार के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने प्रकाश मौआर को पार्टी जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
इस संबंध में जारी मनोनयन पत्र में उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी कुशल क्षमता एवं अनुभव से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
उम्मीद जताई जा रही है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।