न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुख्य पार्षद और सहयोगियों पर सरकारी कर्मी को धमकाने व पुलिस पर झूठा आरोप लगाने की शिकायत,कार्रवाई की मांग

मनिहारी थाने में आवेदन देकर लगाया आरोप, सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिना टेंडर पार्किंग शुल्क वसूलने का भी दावा

मनिहारी/कटिहार – नगर पंचायत मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार यादव उर्फ लाखो यादव और उनके सहयोगियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस प्रशासन पर झूठा आरोप लगाने, सरकारी कर्मी को धमकाने तथा कथित रूप से बिना टेंडर पार्किंग शुल्क वसूलने के मामले में मनिहारी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन इमाम हसन ने दिया है, जो सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में मनिहारी थाने में मुंशी के पद पर पदस्थापित बताए गए हैं।

आवेदन के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को वह थाने में द्वितीय ओडी ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3:05 बजे मुख्य पार्षद राजेश कुमार यादव उर्फ लाखो यादव अपने सहयोगियों के साथ चारपहिया वाहन से थाना परिसर पहुंचे। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके साथ कुंदन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। आरोप के मुताबिक, वाहन को ओडी पदाधिकारी के कर्तव्यस्थल के सामने खड़ा कर मुख्य पार्षद ने कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य पार्षद ने बावा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की दो पार्किंग रसीदें दिखाते हुए कहा कि ये रसीदें कंपनी के कर्मी से जबरन छीनकर लाई गई हैं। इसके बाद कंपनी पर बिना टेंडर पार्किंग शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भी अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। आवेदक के अनुसार, इस दौरान पुलिस प्रशासन पर तरह-तरह के आरोप लगाकर फेसबुक के माध्यम से वीडियो प्रसारित किया गया।

आवेदन में कहा गया है कि सरकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मी के पास निजी वाहन लेकर पहुंचना, सरकारी कर्मी को गाली-गलौज करना तथा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बेबुनियाद आरोप लगाकर उसे बदनाम करना अनुचित है। आवेदक ने दावा किया है कि थाना परिसर में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। साथ ही, फेसबुक आईडी के माध्यम से सरकारी कर्मी के विरुद्ध कथित रूप से भ्रामक आरोप प्रसारित करने के मामले में भी कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन में मुख्य पार्षद राजेश कुमार यादव उर्फ लाखो यादव (48), पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, निवासी मिलिक पोखर कमरा, थाना मनिहारी, जिला कटिहार तथा कुंदन यादव (30 ), पिता रमेश यादव, निवासी मिर्जापुर थाना मनिहारी, जिला कटिहार के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।आवेदन पर पुलिस की ओर से की गई लिखित कार्रवाई में मनिहारी थानाकांड संख्या कांड संख्या 486/26, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 दर्ज कर ली गयी है।

इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 217, 356, 132, 303(2), 352, 351(2) एवं 305 दर्ज की गयी है।है।पुलिस कानून के अनुसार अग्रतर कार्रवाई मे जूट गयी है। इस संबंध में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने बताया कि मुझे स्थानीय राजनीति के कारण फंसाया जा रहा है। बेवज़ह विवाद घसीटा जा रहा है। मुझे राजनीति का शिकार नहीं बनाकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Share this news

Leave a Comment