न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ब्रेक फ्री डिजिटल प्लेटफॉर्म विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कटिहार – सदर अस्पताल सभागार में ब्रेक फ्री विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ जेएन सिंह ने की। यह कार्यक्रम ज़िले में कार्यरत सभी आइसीटीसी ,एआरटी तथा डीएसआरसी काउंसलर ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस एवं सीडीओ के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन आईआरजी केयर के टेक्निकल एक्सपर्ट अजय कुमार बरनवाल ने किया । प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया गया कि ब्रेक फ्री इंडिया एक गोपनीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे एचआईवी एवं एसटीआइ से संबंधित जानकारी, परामर्श, जोखिम आकलन तथा रेफरल सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

यह प्लेटफॉर्म लोगों को पूर्ण गोपनीयता एवं गुमनामी बनाए रखते हुए रोकथाम, जांच, उपचार तथा मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाओं तक पहुँच प्रदान करता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह पहल राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के अंतर्गत राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम चरण- फोर के अनुरूप कार्य कर रही है।ब्रेक फ्री एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो वेबसाइट एवं मोबाइल के माध्यम से 24×7 उपलब्ध रहता है।

उपयोगकर्ता बिना किसी पंजीकरण या आधार लिंक के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे सहायता प्राप्त करना आसान, सुलभ एवं बाधारहित बनता है। यह प्लेटफॉर्म पूर्ण गुमनामी सुनिश्चित करता है तथा किसी प्रकार की व्यक्तिगत पहचान या दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती। इससे लोग बिना किसी कलंक या भेदभाव के भय के सहायता प्राप्त कर सकते हैं।यह प्लेटफॉर्म प्रशिक्षित काउंसलरों के माध्यम से नाच एनएसीपी दिशानिर्देशों एवं मानकों के अनुरूप सहानुभूतिपूर्ण एवं व्यक्ति-केंद्रित सहायता प्रदान करता है।

ब्रेक फ्री भारत की राष्ट्रीय एचआईवी 95-95-99 रणनीति को भी समर्थन प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत एचआईवी जांच, उपचार से जुड़ाव एवं वायरल सप्रेशन सेवाओं को बढ़ावा दिया जाता है।कार्यक्रम में काउंसलर मिथिलेश कुमार ठाकुर, डॉक्टर आभा कुमारी,मो. मेराज अमीन,बबीता कुमारी, नवल किशोर गुप्ता,रूबी कुमारी, प्रीति प्रवीण कुमार,शालिनी चौधरी, मीनू कुमारी, रूपेश कुमार, अश्वनी झा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डीपीएम शौनिक प्रकाश, प्रभाकर लाल दास लैब तकनीशियन दिनेश कुमार ,पवन कुमार मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment