न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मासिक समीक्षा बैठक,पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित


आगामी त्योहारों को लेकर अभी से सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

सागर चंद्रा/ किशनगंज


एसपी संतोष कुमार ने टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। गत बुधवार दोपहर शुरू हुई बैठक देर शाम समाप्त हुई। बैठक में एसपी ने आगामी त्योहारों को लेकर अभी से सतर्कता बरतने के साथ स्मार्ट पुलिसिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही शराब माफिया, लॉटरी माफिया, इंट्री माफिया, बालू माफिया सहित सभी माफियाओं पर पूर्ण नकेल कसने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि संगठित अपराधियों को चिन्हित कर उसके अवैध स्रोतों से अर्जित संपत्ति को राजसात के लिये 107 के तहत कार्रवाई करें।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वैसे पदाधिकारी जो कांड के अनुसंधान मे गलत जांच रिपोर्ट देकर अभियोजन को कमजोर कर रहे है उनके विरूद्ध साक्ष्य के साथ रिपोर्ट करें, ताकि वैसे पदाधिकारियों को चिन्हित करके उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्य करने और भ्रष्टाचार मे संलिप्त पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग करने का निर्देश दिया गया।

आगामी त्योहारों को लेकर सभी थानाध्यक्ष को शांति समिति का पुनर्गठन करने और गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नौजवानों, स्कूल कॉलेज से पास आउट छात्रों और व्यवसायियों, पुलिस के सहयोगी नागरिकों को शामिल करने का निर्देश दिया गया। आगामी पर्व-त्योहारों दुर्गापूजा, दीपावली, कालीपूजा तथा छठ महापर्व एवं संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सत्त निगरानी रखने, निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संगठित अपराध, भूमि विवाद एवं साम्प्रदायिक मामलों पर विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की बारी बारी से समीक्षा की गई और जल्द निष्पादन का निर्देश दिया गया।


इस दौरान अपराधियों को सजा दिलाने को लेकर जिला अभियोजन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार तथा और विशेष लोक अभियोजक मनीष कुमार साह को किया गया पुरस्कृत। जबकि कांडों के बेहतर निष्पादन एवं गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने वाले थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसडीपीओ, पुलिस उपाधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment