न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

योजनाओं की हुई समीक्षा,नियमों के शत प्रतिशत पालन को लेकर दिए गए जरूरी निर्देश

कटिहार – प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सह मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह चार सदस्यीय सदस्यो के साथ बिहार के अलग -अलग जिलो के अधिकारियो के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओ के तहत किये जा रहे कार्यो के नियमो का अवलोकन कर रहें हैं ।

इसका मुख्य उद्देश्य विधायिका द्वारा लागु किये गये नियमो का शत प्रतिशत पालन हो रहा है या नही इसी बिंदुओ का गहराई से जांच की जा रही है । विधान समिति के सभापति सह विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बताया कि समिति मे चार विधायक हैं । जिसमे दरभंगा के विधायक मुरारी झा,बरारी विधायक विजय सिंह भी शामिल हैं ।

मुजफ्फरपुर, दरभंगा ,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया तथा कटिहार जिले के सभी विभागो का जनहित से जूड़े विभिन्न बिंदु वार समीक्षा किया गया है । इसकी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी जाएगी ।

सभापति ने बताया कि विधानसभा मे विधायिका द्वारा लागु किये गए एक्ट नियम पर अधिकारी कार्य कर रहें हैं या उस एक्ट को दरकिनार तो नही कर रहें हैं । समिति के जांच के दौरान इस तरह का कुछ पाया जाता है तो इसकी रिपोर्ट विधान सभा अध्यक्ष को दी जाएगी । उनके आदेशानुसार संबंधित विभाग तथा उनके अधिकारियो पर विधि सम्मत कार्रवाई की होगी ।

Share this news

Leave a Comment