न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पूर्णिया – नारायणपुर फोरलेन सड़क के राघोपुर चौक में सोफिया इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ

फीता काट कर किया गया उद्घाटन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड के पूर्णिया – नारायणपुर फोरलेन सड़क एन एच 131 ए के पूरब साइड राघोपुर चौक पर सोफिया इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन मो. शरीफ ने फीता काट कर किया। इस मौके पर सोफिया इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम के प्रोपराइटर प्रतिनिधि मो. मंजूर उर्फ बबलू ने बताया कि सोफिया इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन किया गया।

ये शोरूम पूर्णिया – नारायणपुर फोरलेन सड़क के एन एच 131 ए फोर लेन सड़क के पूरब साइड दो मंजिला भवन के नीचे में ग्राउंड में अवस्थित हैं। इस शोरूम के खुलने से जहां लोगों को अब कटिहार या मनिहारी इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब यह सुविधा राघोपुर चौक में शुरू हो गया हैं। ईवीई इलेक्ट्रिक स्कूटी जिसे एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक सफर कर सकते हैं।

उद्घाटन के मौके पर नगद केस में 50 हजार में स्कूटी के साथ एक हेलमेट फ्री दिया जा रहा हैं। पहले दिन दो व्यक्ति ने इलेक्ट्रिक स्कूटी का बुकिंग कराया। जबकि दूसरे दिन इलेक्ट्रिक स्कूटी की खरीद पर 50 हजार की जगह 55 हजार लगेगा। साथ ही सभी दिन स्कूटी के साथ हेलमेट फ्री में दिया जाएगा। साथ ही सर्विसिंग की भी सुविधा उपलब्ध हैं। अगर कोई व्यक्ति ईएमआई पर लेना चाहते हैं वह भी जीरो डाउन पेमेंट पर इलेक्ट्रिक स्कूटी ले जा सकते हैं।

ये स्कूटी खरीदने के लिए पहले लोगों को कटिहार या मनिहारी जाना पड़ता था अब यह सुविधा फोर लेन सड़क के राघोपुर चौक पर उपलब्ध हो गया हैं। कटिहार जिले के लोग इस इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में आवे और हर कलर की इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध हैं जो नगद या ईएमआई पर ले सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ.,मो. सादिक,मो. मनोवर,मो. अयान,मो. मिस्टर,मो.इकराम,मो. सगीर आलम, मो. बबलू,जमील मास्टर,मो. छोटू,मो.साबिर आजाद,मो. जाकिर हुसैन,मो. नियाज हुसैन,मो. मारूफ,मो. सेफ,मो. तौसीफ आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment