न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार में 19-20 नवंबर को आयोजित होगा किसान मेला,आधुनिक खेती की तकनीकों की लगेगी प्रदर्शनी

डीएम आशुतोष द्विवेदी करेंगे उद्घाटन, प्रगतिशील किसानों के बीच बांटे जाएंगे ब्रिजाटो और पोमैटो के पौधे

कटिहार – जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 एवं 20 नवंबर को संयुक्त कृषि भवन परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला – सह – कृषि प्रदर्शनी-2026 का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी मेले का उद्घाटन करेंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुए डीएओ राजीव कुमार ने कहा कि दो दिवसीय मेले में संकर धान, मक्का, मखाना, जूट, शहद, मिलेट्स और ड्रैगन फ्रूट सहित विभिन्न कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, मिट्टी जांच, पौधा संरक्षण और जैविक खेती की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

आत्मा के उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा के अनुसार मेले में ब्रिजाटो और पोमैटो के पौधे होंगे खास आकर्षण मेले में जिलाधिकारी प्रगतिशील किसानों के बीच ब्रिजाटो एवं पोमैटो के पौधों का वितरण करेंगे। वहीं किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर खेती की नई तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जिले के किसानों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

Share this news

Leave a Comment