मनसाही/कटिहार – कृषि कार्यालय मनसाही में राज्य योजना एवं खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन तिलहन योजना के अंतर्गत 570 किलो सरसों बीज का वितरण किया जा रहा हैं।
इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि किसान बिहार कृषि ऐप पर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अभी के समय में कौन-कौन सा बीज उपलब्ध हैं । साथ ही साथ बीज प्राप्त करने के लिए किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक से किसान संपर्क करते रहे।
साथ ही साथ अभी राज्य योजना एवं खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन तिलहन योजना के अंतर्गत 570 किलो सरसों बीज का वितरण किया जा रहा हैं। इस अवसर पर किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह,वेंडर रामानंद जायसवाल सहित किसान उपस्थित रहे ।