न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज पुलिस का अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान, एक सप्ताह में 42 गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान 2.86 लाख रुपये जुर्माना वसूला, चांदी, शराब, मवेशी, वाहन और अन्य सामान बरामद

संवाददाता/किशनगंज

जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किशनगंज पुलिस की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन जांच एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी सख्ती बरती जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 42 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2 लाख 86 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में बड़ी मात्रा में सामान भी बरामद किया है। बरामदगी में 401 ग्राम चांदी, 1.125 लीटर विदेशी शराब और 46 लीटर देसी शराब शामिल है। इसके अलावा 12 क्विंटल बिजली का तार, 10 मीटर तांबे का तार, 27 मवेशी और 10,615 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई में चोरी एवं अन्य मामलों से संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। इसमें 50 रिंच, छह पिलास, पांच मोबाइल, चांदी की चार अंगूठियां, चांदी की एक बिछिया, दो मोटरसाइकिल, दो ट्रैक्टर, दो पिकअप, दो हथौड़े, एक पिकअप, एक टेम्पू और एक कटर शामिल हैं।

Share this news

Leave a Comment