न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से छठ घाट की सजावट एवं बेहतर विधि व्यवस्था के लिए किया गया पुरष्कृत

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को किया सम्मानित – विकास

कटिहार – शहर के औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र में विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष आकर्षक घाटों के सजावट के लिए पुरस्कार देने की प्रक्रिया चली आ रही है।

क्लब के विकास सिंह ने बताया कि द रॉयल अजना होटल रेस्टोरेंट बैंक्विट हॉल के प्रोपराइटर की ओर से आकर्षक घाटों के सजावट के लिए प्रथम पुरस्कार घाट नंबर 51 के निदेशक बीके सिंह, घाट नंबर 137,138 के मलिक संतोष कुमार उर्फ एसके को द्वितीय पुरस्कार, घाट नंबर 48 के मलिक चंचल सिंह को तृतीय पुरस्कार साथ ही रमाकांत इंडस्ट्रीज के तरफ से पोखर पर सुंदर विधि व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, डीएस कॉलेज ओपी प्रभारी आर्यन कुमार, नगर निगम के कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजकुमार को विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह, नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह एवं विजय स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा आमंत्रित अतिथि दिनेश गबरानी एवं डॉक्टर मीनू गबरानी के द्वारा पुरस्कार दिया गया l

अध्यक्ष विकास सिंह ने आकर्षक घाटों के सजावट के लिए विधि व्यवस्था के लिए पोखर पर आए हुए छठ व्रतियों श्रद्धालुओं एवं पोखर पर आने वाले सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके आगमन से विजय बाबू पोखर दिन प्रतिदिन लोकप्रिय होते जा रही है। श्री सिंह ने पुरस्कार दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह सभी का आशीर्वाद, सहयोग मिलता रहे इसके लिए विजय स्पोर्टिंग क्लब के एक-एक सदस्य हृदय से आभारी हैं।

Share this news

Leave a Comment