किशनगंज: पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास से एक युवक को स्मैक, नकदी और अन्य नशीली सामग्री के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक की पहचान शाहबाज आलम (18) के रूप में हुई है। वह मलाहबस्ती पथरटोली, वार्ड संख्या-24 का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को युवक के पास से 18.59 ग्राम (45 पुड़िया) स्मैक, 4,580 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल, ई-विल की 9 बोतलें और एक सिरिंज बरामद की गई। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।