न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सऊदी अरब में मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बलरामपुर /कटिहार – प्रखंड के सिहागांव में कौसर आलम सोमवार शाम को सऊदी अरब में मृत्यु हो गई। वह पिछले 3 साल से सऊदी में कमा कर अपने घर का पालन-पोषण कर रहा था। सोमवार शाम अचनाक मृतक कौसर की बहन को नौशाद नाम के लोकल एजेंट ने फोन कर के बताया कि हृदय गति रूक जाने के कारण अचानक उसकी मृत्यु हो गई।

मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता लाल मोहम्मद के अनुसार कौसर ही कमा कर पूरा घर चलाता था।

वहीं मृतक की पत्नी के अनुसार रविवार रात उसके अपने पति से बात हुई थी। तब वह बिल्कुल स्वस्थ थे। मृतक अपने पीछे बीवी, दो बेटी और बूढ़ा मां-बाप छोड़ कर गया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार की कमर ही टूट गई है।

Share this news

Leave a Comment