फलका /कटिहार – शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में पोठिया पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मरंगी टोला में मिथुन पासवान के बासा पर छापेमारी कर 104.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र के अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सलेमपुर मरंगी टोला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखे हुए है।
सत्यापन हेतु दलबल के साथ संबंधित गांव पहुंचे और बताए गए स्थान पर विधिवत छापेमारी की।इस दौरान मिथुन पासवान के बासा पर पुलिस टीम ने तलाशी ली। जिसमें कुल 104.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।बरामद शराब को जब्त कर लिया गया।
हालांकि इस दौरान शराब माफिया फरार होने में सफल रहा।जिसके बाद आरोपी शराब तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।