न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

56 लीटर अवैध शराब के साथ 06 तस्कर गिरफ्तार

03 मोटरसाइकिल भी हुआ है जब्त

कटिहार–जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के तहत छापामारी में छ अभियुक्तों को तीन बाइक ,19 लीटर चुलाई शराब तथा 36.790 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।विभाग कागजी खानापूर्ति के बाद अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक विभागीय टीम द्वारा आजमनगर थाना के बौला से बैट्री चालित तिनपहिया वाहन से 19 लीटर चुलाई
शराब के साथ राजकुमार मंडल को ,बैगना ओवरब्रिज के पास से 7.500 लीटर विदेशी शराब,मनसाही थाना क्षेत्र के बलवा टोला से सुनील गुप्ता को 9.415 लीटर विदेशी शराब ,संतोषी चौक ,कटिहार से 10.875 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है।

तो दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।वहीं बलरामपुर थाना के लोहागड़ा पुल के पास रायगंज की ओर दो मोटरसाइकिल से आर रहे चार युवक मो. इरशाद मो. हुसैन,शुभान अंसारी एवं मुसव्वर आलम को 9.000 लीटर एवं 10.000 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चारों युवकों पहचान पूर्णिया निवासी के रुप में हुई है।

Share this news

Leave a Comment