न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन

आम नागरिकों को मिलेंगी सरकारी सेवाओं का लाभ – नगर आयुक्त

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 12 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर, वार्ड संख्या 27 स्थित सामुदायिक भवन कोरिया टोला तथा वार्ड संख्या 43 स्थित एलडब्ल्यूसी मैदान में महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का उद्घाटन किया।

वहीं वार्ड संख्या 47 में भी महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों को प्राप्त कर उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नगर निगम की सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। वही निगमायुक्त संतोष कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर निगम की सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना तथा नगर प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहरवासियों से अपील करती है कि वे अपने-अपने वार्डों में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यक आवेदनों को शिविर के माध्यम से प्रस्तुत करें।इस मौके पर निगम पार्षद सहित सहायक अभियंता विवेक कुमार, सिटी मैनैजर ज्योति कृष्णमुर्ति,स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, मो. नुर अली खान सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment