न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आजमनगर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण,अधिकारियों में मचा हड़कंप

साफ सफाई को लेकर बीसी को लगाइए फटकार

आजमनगर /कटिहार – शनिवार के दिन करीब 2:30 बजे डीडीसी डॉ.नेहा कुमारी आजमनगर प्रखंड मुख्यालय पहुंची। प्रखंड कार्यालय सहितअंचल कार्यालय, आरटीपीएस भवन, आईसीडीएस कार्यालय, मनरेगा भवन आदि कार्यालय का औचक निरीक्षण किये। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर तथा आसपास में गंदगी फैला हुआ देखकर डीडीसी ने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित कुमार को फटकार लगाई। साथ ही 24 घंटे के अंदर साफ सफाई कर संबंधित फोटो डीडीसी कार्यालय भेजने की बात कही।

डीडीसी ने कहा कि इतनी गंदगी कार्यालय परिसर में फैला हुआ है तो इस पद की कोई आवश्यकता नहीं है। 24 घंटा के भीतर साफ सफाई कर साफ सफाई का फोटो डीडीसी कार्यालय भेजे। वही प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी दोनों किसी अन्य सरकारी काम से मुख्यालय से बाहर थे।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी छुट्टी में है। डीडीसी नेहा कुमारी ने डाटा सेंटर का भी जायजा लिया। कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष मसलेउद्दीन,आजमनगर पंचायत के मुखिया भारत कुमार,दनिहाँ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद नौशाद आलम आदि जनप्रतिनिधियों ने पीएम आवास योजना के तहत बने सर्वे सूची में गड़बड़ी का मामला उठाया। हजारों पात्र परिवार इस सूची से गायब है। इस बाबत ध्यान आकर्षित करते हुए छूटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Share this news

Leave a Comment