न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विद्यालय में कंप्यूटर केंद्र का किया गया उद्घाटन

सालमारी/कटिहार-सालमारी के हरदेई देवी पन्नालाल शारदा विद्यालय में कंप्यूटर केंद्र का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक निर्देशक केके बुबना, पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल, जीएसटी कमिश्नर ज्योति बुबना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में कंप्यूटर केंद्र खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। आज के युग में डिजिटल शिक्षा का युग है।

यह व्यवस्था इस विद्यालय में शुरू किए जाने पर विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। वहीं इस कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय के निदेशक आशुतोष मुखर्जी, प्राचार्य सुनील कुमार, शिक्षक रवि सरकार, कौशल,कपिल, करन, विपिन,मो अफसर आलम,शिक्षिका नमिता सिन्हा, पिंकी सिंह, प्रियंका सिंह, सीमा, मोनालिसा, स्वाति, मधु, सिमरन, दानिश फातमा अन्य शिक्षक, सहित अशोक अग्रवाल, अंकेश सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, परिमल राय सहित अन्य गणमान्य लोग एवं अभिभावक मौके पर उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment