न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को किया नमन

कटिहार – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कटिहार के शहीद चौक के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व कटिहार सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता के विचारों को याद करते हुए कहा कि गांधीजी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट करने का काम किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वर्तमान समय में भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के दिलीप विश्वास,विनोद यादव,प्रहलाद गुप्ता,अवधेश मंडल,निक्कू सिंह,भारती देवी,आम्रपाली यादव, सिकंदर मंडल,जहांगीर आलम,अखिलेश पोद्दार, तेज नारायण सिंह, विकी मेहता, सुभाष यादव,सीताराम केवट, मोहम्मद असलम, विनय मंडल, मोहम्मद साबिर सहित कई स्थानीय नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment