सागर चंद्रा/ किशनगंज
खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भेरियाडांगी ब्लॉक के समीप छापेमारी कर ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। साथ ही मोतीहारा बेलवा निवासी चालक कमरूल हक (25) पिता फजलू रहमान को हिरासत में ले लिया।
जप्त ट्रैक्टर और चालक को टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। खान निरीक्षक सुनील कुमार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
खान निरीक्षक ने बताया कि जप्त ट्रैक्टर चालक और मालिक से 1,05,375 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।