न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लक्ष्मीपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, गोरखा नेपाल की टीम बनी विजेता

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत में एसटी रॉयल टाइगर युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में नेपाल सहित अररिया, घुलाबाड़ी एवं विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी मैदान पहुंचे। दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

फाइनल मुकाबला गोरखा नेपाल और झापा नेपाल की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में गोरखा नेपाल की टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।


आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 60 हजार रुपये नकद, कप एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद एवं कप प्रदान किया गया। वहीं, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य दो टीमों को 7-7 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।


समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मुफ्ती अतहर, विधायक तौसीफ आलम, मुखिया अनिसुर रहमान, बाबूराम मुर्मू, गोपाल टुडू, सुनील हांसदा, सुनीराम सोरेन, सीमोन हांसदा, मो. अहमद सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संचालक सह अध्यक्ष दानियल सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना तथा स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

Share this news

Leave a Comment