न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रोटरी क्लब की सौगात पाकर खिले बच्चों के चेहरे, सभी ने कहा—धन्यवाद



दिघलबैंक/प्रतिनिधि


प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में गुरुवार को उस समय बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब उन्हें रोटरी क्लब की ओर से मैगी, ब्रांडेड चॉकलेट सहित विभिन्न खाद्य एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई। अचानक मिली इस सौगात से बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। बच्चों ने सामग्री पाकर खुशी जताते हुए रोटरी क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


विद्यालय के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने बच्चों को पहले से इसकी जानकारी नहीं दी थी। सामग्री मिलने के बाद उन्होंने बच्चों को बताया कि रोटरी क्लब की ओर से खास तौर पर उनके लिए यह स्नेह और प्यार भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर आई खुशी ही इस पहल की सबसे बड़ी खुशी है। इस तरह के प्रयास बच्चों में अपनापन और उत्साह बढ़ाने के साथ समाज और विद्यालय के बीच जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।


सौगात मिलने के बाद बच्चे काफी खुश दिखे। कई बच्चों ने कहा कि उन्हें यह बहुत अच्छा लगा। विद्यालय परिवार की ओर से भी रोटरी क्लब के इस स्नेहपूर्ण प्रयास के लिए धन्यवाद दिया गया।मौके पर शिक्षक सुनील कुमार गणेश, एस. राही एवं जुली कुमारी सहित विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment