न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज थाना रोड पर सड़क के बीच बिजली का खंभा, हादसे का बढ़ा खतरा

निसार/बहादुरगंज

बहादुरगंज थाना रोड पर सड़क के बेहद करीब बिजली का खंभा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण यह खंभा वाहन चालकों को स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिसके चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अंधेरे में कई बार वाहन चालक और राहगीर इस खंभे से टकराते-टकराते बचे हैं। खासकर तेज गति से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।

यदि समय रहते इस खंभे को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर नहीं हटाया गया या इसके आसपास पर्याप्त रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस पोल को स्थानांतरित करने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment