न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे जयमाला शिक्षा निकेतन,निदेशक ने किया स्वागत

विशिष्ट अतिथियों के आगमन से गौरवान्वित हुआ जयमाला शिक्षा निकेतन

निदेशक डॉ. सुशील कुमार सुमन ने बुके एवं शॉल भेंटकर किया स्वागत

कटिहार – जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सुमन के आवास पर कई विशिष्ट राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित एवं उत्साहित नजर आया।

इस अवसर पर जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह, ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रह्लाद कुमार सरकार तथा महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त नागरिक परिषद के प्रदेश महासचिव सूर्यदेव मंडल, जदयू के कटिहार जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, जदयू नगर अध्यक्ष राणा विशाल, जदयू राज्य परिषद सदस्य शिवप्रकाश गारोदिया, जदयू प्रदेश सचिव संजय सिंह एवं अरविंद कुमार सहित जदयू के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित साथीगण भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार निराला, वरिष्ठ शिक्षक बी.के. वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों में मिथिलेश सिंह, मिथिलेश झा, अनुरंजन कुमार, एन. झा, लोकनाथ कुमार, योगेश झा, अमित कुमार, कमरुल हक, नूर आलम, गोपाल झा, सुभान सिंह, गोपाल सिंह, त्रिलोकी मंडल, निशा, सलोनी, खुशबू, कोयल, रिया चक्रवर्ती, सुम्मी, नेहा, मनीषा, अवराज, सत्यम झा, राजकुमार, स्वाति एवं सीमा कटाकर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार सुमन ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तित्वों का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत होता है। ऐसे गौरवपूर्ण अवसर हमें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Share this news

Leave a Comment