न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भेड़मारा पंचायत के चामापारा में एक दिवसीय जलसा का आयोजन आज

मौके पर जलसा की तैयारी की जानकारी देते जलसा कमेटी के सदस्य

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के चामापारा में एक दिवसीय अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा का आयोजन रविवार की शाम को होगा। इसकी जानकारी देते हुए जलसा कमेटी के सचिव सह वार्ड सदस्य मो. तफसीर आलम ने बताया कि पहली बार ग्राम पंचायत राज भेड़मारा के चामापारा में एक दिवसीय अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा का आयोजन रविवार की शाम को किया जाएगा।

इस अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा में मौलाना जर्जिस अंसारी साहब चतुर्वेदी,अब्दुल गफ्फार सल्फी,अदनान प्रतापगढ़ी, नियाज अहमद फैजी सहित दर्जनों मौलाना तकरीर करेंगे। उन्होंने बताया कि यह जलसा कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में शिक्षा का अलग जगाना,सामाजिक एकता,साथ ही साथ नए सिरे से बड़ा सा मस्जिद का निर्माण कराने को लेकर यह जलसा का आयोजन कराया जा रहा हैं।

इस जलसा में हिंदू मुस्लिम सभी पूरे तन मन धन के साथ सहयोग कर रहे हैं । जलसा की तैयारी पूरे जोर शोर से की जा रही हैं। जलसा में सत्यनारायण मंडल,निरंजन मंडल,ओमप्रकाश मंडल, सीताराम मंडल,मुनेश्वर मंडल सहित दर्जनों किसानों के खेत में बहुत बड़ा सा पंडाल का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसमें महिलाओं के लिए अलग से पंडाल का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसमें आम लोग सीधे वक्ता का तकरीर सुन सकेंगे।

वहीं महिलाएं पर्दे पर तकरीर सुन सकेंगे। साथ ही साथ आने जाने के लिए पूरे गांव में बिजली लाइट की सुविधा दी गई हैं एवं खाने-पीने की भी उत्तम व्यवस्था की गई हैं। इस अवसर पर जलसा कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नैयर आलम, कमेटी के मो. इसराफील, मास्टर,मो. अकबर, मो.इसराइल,मास्टर मुस्ताक साहब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment