न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस ने 55 लाख रुपये मुल्य के 275 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्कर को किया गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज

पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 55 लाख रुपये मुल्य के 275 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरगंज रहमतनगर निवासी लाडला अंसारी (21) पिता गफ्फार अंसारी और अली हुसैन चौक निवासी शाहीद आलम (20) पिता अब्दुल कादीर के रूप में की गई है। दोनों आरोपी के विरुद्ध बहादुरगंज थाने में केस दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार एसपी संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के आधार पर एसपी ने एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में एएनटीएफ किशनगंज और बहादुरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

गुरुवार को टीम ने बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस के पास वाहन चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान टीम की नजर हॉस्पिटल चौक की दिशा से तेज रफ्तार आ रहे हीरो एक्सट्रीम बाइक पर पड़ी। टीम ने घेराबंदी कर बाइक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार लाडला अंसारी के पास से 275 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वे अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री करते है। आरोपियों के स्विकारोक्ति बयान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


एसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य तस्करों एवं बरामद अवैध मादक पदार्थ के बैकवार्ड और फॉरवार्ड लिंकेज का भी पता लगाया जा रहा है। अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाईल का तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। इस कांड में शामिल अपराधियों के अपराध जनित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

Share this news

Leave a Comment