शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिया गया निर्देश
कदवा/कटिहार–कदवा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने की वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार मुख्य रुप से उपस्थित रहे। बैठक में पूजा पंडाल, मेला सांस्कृयिक कार्यक्रम छठ घाट आदि पर बिंदुवार चर्चा की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि काली पूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, पंडाल समितियां को मेला में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया हैं। विशेष कर मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।
पर जोर डाला गया।उन्होंने बताया कि मेला में अश्लील एवं फूहड़ कार्यक्रम आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेला में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी परमिशन अनिवार्य किया गया है। किसी भी प्रकार का सोशल मीडिया पर अपवाह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सदस्यों से शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।
अपील किया गया।मौके पर पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता रवि साह,पूर्व प्रमुख पारस राय,मुखिया अशोक मेहता, सरपंच सुजीत कुमार यादव, रौनक अली, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल,पूर्व मुखिया विनोदानंद साह, भाजपा नेता प्रमोद झा, बिहारी लाल बुबना, पूर्व सरपंच मनोज कुमार यादव, पूर्व उपमुखिया गोपाल मिस्त्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।