न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्राथमिक विद्यालय साहबनगर में शौचालय निर्माण कार्य की हुई शुरुआत

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 प्राथमिक विद्यालय साहबनगर में वीबी जी राम जी योजना के तहत दो कमरे का शौचालय निर्माण कार्य की शुरुआत हुई।

इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड संख्या 03 के वार्ड सदस्य मो.खुशबूर ने बताया कि विद्यालय में शौचालय की भारी कमी हैं। एक ही शौचालय में शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्राएं को शौचालय बाथरूम करने जाना पड़ता था।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की काफी मांग थी। कम से कम दो रूम का शौचालय का निर्माण कराया जाए। इसी को देखते हुए वीबी जी राम जी योजना के तहत दो रूम के शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया ।

जो शौचालय निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। जल्द ही शौचालय का निर्माण कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पंचायत के मुखिया मरजीना खातून, प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने इस कार्य के लिए वार्ड सदस्य मो. खुशबूर को बधाई दी ।

Share this news

Leave a Comment