सालमारी, एक संवाददाता।आरडीएस कॉलेज सालमारी में पूर्णिया विश्वविद्यालय की टीम ने निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए महाविद्यालय विकास फंड से विकास योजना का कार्य कराने की सहमति दी गयी। पुर्णिया विश्वविद्यालय से आये सीसीडीसी डा संतोष कुमार सिंह, युआर डा विलास कुमार झा ने प्राचार्य प्रो. शेखर कुमार जायसवाल,बर्सर डा. नवल किशोर पिंटू सहित डा मनोज कुमार पांडे, प्रफुल्ल कुमार, डा टिकेशवर प्रसाद आदि के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों में पुस्तकालय के समिप भवन निर्माण की सहमति बनी।
प्राचार्य प्रो डा शेखर कुमार जायसवाल ने बताया की महाविद्यालय का मुख्य प्रशासनिक भवन जर्जर अवस्था में है। इस को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय को सूचना दी गयी थी।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा टीम गठित कर आरडीएस कॉलेज सालमारी का निरीक्षण किया गया। कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सहमति दिये जाने से छात्रों को इस का लाभ मिलेगा।निरीक्षण के दौरान कालेज परिसर में साफ सफाई, वर्ग संचालन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि की जांच की गयी।
इस अवसर पर उन्होंने बताया की महाविद्यालय में साफ सफाई, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए इस तरह की जांच की गयी। सभी व्यवस्था सुसज्जित पाया गया। विशेष कर साफ़ सफाई उत्तम पाया गया।
निरीक्षण को संतोषजनक बताये। प्राचार्य डा जयसवाल ने बताया की हर संभव बेहतर व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। कुछ कमी है तो उस को दुर किया जायेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक , शिक्षेतर कर्मी उपस्थित रहे ।