न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ई-रिक्शा पलटने से एक बुजुर्ग की मौत, तीन घायल


सरफराज आलम/कोचाधामन

कन्हैयाबाड़ी – रहमतपाड़ा सड़क पर काशी बाड़ी गांव के समीप एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए किशनगंज भेजा गया।

मृतक की पहचान मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या दो कन्हैयाबाड़ी गांव निवासी मु अजीम उद्दीन (65) उर्फ डौका के रूप में हुई है।वह शनिवार की शाम ई रिक्शा से काशी बाड़ी से घर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे थे। घटना से स्वजनों में मातम पसरा गया। घटना की खबर मिलते ही जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर घटना स्थल पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

Share this news

Leave a Comment