कटिहार–दीपावली एवं छठ को लेकर जिला अग्निशमन विभाग काफी अलर्ट हो गया है। आमजनों सहित मिडिया कर्मियों को भी अग्निशमन विभाग की तैयारियाॅ सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। कटिहार जिले में कुल 145 अग्निशमन कर्मियों एवं 19 अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान अग्निजनित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित बचाव कार्य के लिए पूरे जिले को तीन स्तरों में बांटकर अग्निशमन वाहनों एवम कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पटाखा बेचने वाले व्यक्तियो से अपील है कि अग्नि सुरक्षा मानकों के साथ अपना दुकान खोलें। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि दीपावली में पटाखे सुरक्षित एवं खुले स्थानों पर ही जलाएं तथा छठ पर्व के दौरान घाटों पर विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना दें।