डंडखोरा/कटिहार– पर्वो को लेकर डंडखोरा पुलिस की बढी सक्रियता के कारण अलग-अलग जगहों से चार नवयुवकों को 19 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया है।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि पुलिस ने हमसेली मोड़ के पास से साहुल कुमार (20), पिता- पंचलाल राय एवं
बादल कुमार (26), पिता- प्रकाश राय दोनों साकिन- सौरिया, थाना- डंडखोरा, जिला कटिहार को एक अपाची मोटरसाइकिल से 7.500 लीटर विदेशी शराब परिवहन करते पकड़ा गया है।
तो वहीं एसएच 98 पर गुप्त सूचना के आधार पर एक सवारी टेंपो से दो युवकों को अलग-अलग कुल 11.460 लीटर विदेशी शराब के साथ हिरासत में लिया गया है।उन्होंने बताया कि युवकों की पहचान मिथिलेश कुमार (27), पिता- रंगीलाल विश्वास,सा.-बढिया परती तथा सूरज कुमार (25), अरुण कुमार मंडल कचौड़ा,दोनों थाना कदवा के रुप में हुई है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से ओल्ड मोंक,इंपीरियल ब्लू और रायल स्टैग ब्रांड का विदेशी शराब बरामद हुआ है।सबों के विरुद्ध थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस दौरान अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह,एसआई आई सोहन राम,रीतेश कुमार,सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।