न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पोठिया थाना पुलिस ने अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया जब्त

पोठिया (किशनगंज) इरफान

अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में पोठिया पुलिस ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टरों पर लगभग एक सौ सीएफटी बालू लदा था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पोठिया पुलिस को सूचना मिली थी कि गोरुखाल पंचायत के दक्षिण फुलहरा के इलाके में अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है।

सुचना पर थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने गश्ती दल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जहां दक्षिण फुलहरा गांव में पुलिस टीम ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोक कर माइनिंग चालान की मांग की। लेकिन चालक द्वारा मौके पर माइनिंग से संबंधित किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नही किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गयी।

थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है। गोरुखाल से दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। जब्त ट्रैक्टरों पर अग्रतर कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी को सूचित किया गया है। छापेमारी अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Comment