डंडखोरा/कटिहार–थाना परिसर में आगामी दिवाली, काली पूजा तथा छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्वों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौराना काली पूजा पंडाल एवं छठ घाटों को चिह्नित कर गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेडिंग कराने की बात कही गई। वहीं प्रशासन से घाटों के साफ-सफाई कराने की भी गांव की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि छठ के दौरान गहरे पानी में जाने से बचना जरुरी है।खासकर छोटे बच्चों को पानी में उतरने नहीं देना है।वहीं दिवाली को लेकर रिहायशी इलाके में तेज आवाज वाले पटाखे छोड़ने से परहेज करना है।
काली पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर फूहड़ एवं अश्लील प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसको लेकर थानाध्यक्ष ने छठ समिति,जनप्रतिनिधि व अन्य सदस्यों से अपने स्तर से लोगों को जागरुक करने की अपील की।ताकि दुर्घटना नहीं हो।उन्होंने कहा कि अर्घ्य के समय सभी लोग घाट चले जाते हैं।जिसका फायदा चोर उठा लेते हैं।इसलिए परिवार में एक आदमी जरुर रहेंगे।
बैठक में अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह, एसआई रीतेश कुमार, सुधीर कुमार पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, भाजपा नेता निर्मल विश्वास, हरिमोहन सिंह, समाजसेवी अरुण मिस्त्री, मनोज गुप्ता, मनोज ठाकुर,देवीलाल हेम्ब्रम, मुनीत यादव,चंचलिया देवी सहित विभिन्न काली पूजा आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।