न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जयमाला शिक्षा निकेतन में इंटर – हाउस क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद,गांधी, मदर टेरेसा और कलाम हाउस के बीच हुआ प्रथम चरण का मुकाबला

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

कटिहार – विद्यार्थियों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से जयमाला शिक्षा निकेतन में इंटर-हाउस क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. एसके सुमन ने किया।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में स्वामी विवेकानंद हाउस, गांधी हाउस, मदर टेरेसा हाउस एवं कलाम हाउस के बीच पहला मुकाबला आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान चारों हाउस के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रश्नों का सामना किया तथा अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी देखने को मिली।

अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने हाउस के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने कहा कि “क्विज प्रतियोगिता केवल प्रश्नों के सही उत्तर देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के मस्तिष्क को सक्रिय रखने और उनकी सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है।

ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में त्वरित निर्णय लेने, तार्किक ढंग से सोचने, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और टीम के साथ मिलकर कार्य करने की क्षमता विकसित होती है।”उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। उन्हें समसामयिक घटनाओं, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेल, साहित्य, तकनीक और समाज से जुड़े विषयों की जानकारी भी रखनी चाहिए। क्विज जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा को बढ़ाती हैं और उन्हें अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए प्रेरित करती हैं।


डॉ. सुमन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार प्रतियोगिता का केवल एक हिस्सा है, जबकि सीखना और अपनी क्षमता को बेहतर बनाना इसका वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और एक-दूसरे से सीखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार निराला सहित शिक्षक बीके वर्मा, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार झा, मिथिलेश कुमार सिंह, लोकनाथ लोकप्रिय, कुमार योगेश झा, अनुरंजन कुमार ,गोपाल झा, नवरोत्तम झा, कमरूल हक, नूर अख्तर , निशा कुमारी एवं सुब्रत मुखर्जी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

Share this news

Leave a Comment